Spread the love

👁️ Views: 9

पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना होने से पहले पटना में मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने बेगूसराय के वायरल वीडियो और प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा।

तेजस्वी यादव ने कहा कि लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरीके से खत्म हो चुका है। अपराधियों का बोलबाला है।

उन्होंने कहा कि बेगूसराय और गया में जो घटना हुई है, वह शर्मसार करने वाली है। आज कोई भी महिला और बच्चा सुरक्षित नहीं है। दिन हो या रात, घर हो या बाहर, अस्पताल हो, कॉलेज हो या स्कूल, कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई है तो वो सम्राट चौधरी हैं, उन पर कार्रवाई नहीं होती। वहीं मुख्यमंत्री के SIR पर दिए बयान पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री SIR पर बोलते हैं लेकिन अपराध पर नहीं बोलते हैं, वो सेलेक्टेड मुख्यमंत्री हैं। बिहार संभल नहीं रहा है और खजाना खाली है।

चिराग पासवान के आरक्षण पर इस्तीफा वाले बयान पर तेजस्वी ने कहा कि कुछ करने वाले नहीं हैं। आप सरकार में हैं तो जिम्मेदारी लीजिए या त्यागपत्र दीजिए।


Spread the love

By raj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *