Spread the love

👁️ Views: 22

पटना में सियासी हंगामा तेज हो गया है। जमुई की नाबालिग छात्रा का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने के मामले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर FIR की मांग उठी है।

RJD सांसद मीसा भारती आज सचिवालय थाना पटना पहुंचीं और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन दिया।

क्या है पूरा मामला?
जमुई में एक नाबालिग छात्रा के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ था। आरोप है कि CM सम्राट चौधरी ने पीड़िता से मुलाकात की और उसकी फोटो अपने X हैंडल पर पोस्ट कर दी, जिससे नाबालिग की पहचान उजागर हो गई। हालांकि बाद में फोटो डिलीट कर दी गई, लेकिन स्क्रीनशॉट वायरल हो चुका है।

मीसा भारती का आरोप:
मीसा भारती ने कहा कि ये POCSO Act 2012 की धारा 23 और JJ Act 2015 की धारा 74 का सीधा उल्लंघन है। कानून के मुताबिक नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर नहीं की जा सकती, इसमें 6 महीने से 2 साल तक जेल का प्रावधान है।

थाने में मीसा भारती ने कहा – “जब CJI भी कानून से ऊपर नहीं है तो मुख्यमंत्री कैसे हैं? थानेदार आवेदन देखकर कुर्सी छोड़कर भाग गया। मैं सांसद हूँ, मेरी FIR नहीं ली जा रही तो आम आदमी का क्या होता होगा। जब तक FIR दर्ज नहीं होगी, यहीं बैठी रहूंगी।”

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी CM को नासमझ और कानून विरोधी बताया था।

पुलिस ने फिलहाल आवेदन लेकर जांच की बात कही है।


Spread the love

By raj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *