Spread the love

👁️ Views: 2


आज शीतल बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मीडिया प्रभारी सह सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी विकास कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के तीन चैनलों— बिहार कवरेज, बिहार न्यूज़ टुडे एवं अखंड इंडिया— ने कंपनी के खिलाफ झूठी खबर चलाकर कंपनी और उसके सीईओ को बदनाम करने की साजिश रची थी।
उन्होंने बताया कि इस मामले में कोतवाली थाना में लिखित आवेदन दिया गया है तथा संबंधित चैनल के संपादक को लीगल नोटिस भी भेजा गया है। नोटिस के बाद बिहार कवरेज के संपादक ने अपनी पहले की खबर में सुधार करते हुए खबर से शीतल ग्रीन सिटी की फोटो हटा दी है। इससे यह स्पष्ट होता है कि उन्होंने अपनी गलती को स्वीकार किया है।
विकास कुमार ने कहा कि केवल खबर से फोटो हटा देने से गलती की भरपाई नहीं होती। संबंधित चैनल को कंपनी और उसके सीईओ से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। अभी तक कंपनी को किसी भी प्रकार का माफीनामा प्राप्त नहीं हुआ है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि चैनल की ओर से जल्द माफी नहीं मांगी गई तो कंपनी संपादक के खिलाफ एक करोड़ रुपये का मानहानि का दावा करेगी। उन्होंने कहा कि बिना जांच-पड़ताल के किसी संस्था के खिलाफ खबर चलाने से उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है और समाज में गलत संदेश जाता है।
कंपनी का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी को फंसाना नहीं, बल्कि मीडिया से यह अपेक्षा करना है कि खबर को जिम्मेदारी और तथ्यों की जांच के साथ ही प्रसारित किया जाए, ताकि किसी भी संस्था या व्यक्ति की झूठी बदनामी न हो।


Spread the love

By raj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *