Spread the love

👁️ Views: 0


गोंडा जिला के रमवापुर धनुही गांव निवासी डॉ. सूर्य प्रकाश पांडे (पिता – शिव शंकर पांडे) ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम देश-विदेश में रोशन किया है। आध्यात्मिक और योग विषय पर पुस्तक लिखकर उन्होंने मध्यप्रदेश के बालाघाट स्थित रिसर्च सेंटर से डॉक्टरेट का सर्टिफिकेट प्राप्त किया है।
डॉ. सूर्य प्रकाश पांडे के नाम कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां दर्ज हैं। भारत सरकार द्वारा उनके सम्मान में “My Stamp” के तहत डाक टिकट जारी किया गया है। इसके साथ ही उनका नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज हो चुका है।
इसके अलावा उनके नाम और परिचय को नासा के मून मिशन आर्टेमिस-2 के माध्यम से चांद तक भेजा गया और उन्हें सम्मान भी प्रदान किया गया है। वहीं इंडस्ट्री क्षेत्र में उन्होंने सिक्स सिग्मा ब्लैक बेल्ट का सर्टिफिकेट भी हासिल किया है, जो एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।
भारत का नाम रोशन करने वाले डॉ. सूर्य प्रकाश पांडे के सम्मान में महाराष्ट्र के सातारा जिले में स्थित आध्यात्मिक गुरु गोंदवलेकर महाराज के ग्राम गोंदवले (खुर्द) में बने “रक्षिता वन” में 18 जनवरी 2026 को उनके नाम से एक पौधा रोपण किया गया। उल्लेखनीय है कि इस वन में देश की कई महान विभूतियों के सम्मान में पेड़ लगाने की परंपरा है। डॉ. सूर्य प्रकाश पांडे के नाम से पौधा लगाने का सुझाव विश्व शांति दूत डॉ. सुधीर तारे ने दिया था।
डॉ. सूर्य प्रकाश पांडे की पुस्तक 22 फरवरी 2026 को प्रकाशित हो चुकी है। उनकी इस उपलब्धि से गोंडा जनपद के लोगों में गर्व और खुशी का माहौल है। गोंडा जनपथ की ओर से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी गई हैं।
डॉ. सूर्य प्रकाश पांडे की यह उपलब्धि न केवल गोंडा जिले बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात मानी जा रही है।

Your Attractive Heading

Call To Action

Click here to change this text. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.


Spread the love

By raj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *