पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस ने उन्हें नोटिस देकर फिलहाल छोड़ दिया है। इससे पहले पुलिस ने पाटलिपुत्र स्थित उनके फ्लैट पर छापेमारी की थी और पूछताछ की कार्रवाई की थी।जानकारी के अनुसार, पुलिस ने उनके खिलाफ दर्ज मामलों में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए नोटिस थमाया है। सूत्रों के मुताबिक, अब मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।32 यूट्यूबर्स पर भी शिकंजाइस मामले में बड़ा अपडेट यह है कि पुलिस ने 32 यूट्यूबर्स की पहचान की है। आरोप है कि इन यूट्यूबर्स ने सोशल मीडिया पर अमिताभ दास से जुड़े भ्रामक और मनगढ़ंत आरोपों को प्रचारित-प्रसारित किया।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन सभी को नोटिस भेजा जाएगा। यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा।क्या है पूरा मामला?बताया जा रहा है कि मामले में सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो और कुछ दस्तावेजों को जांच के दायरे में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों की पुष्टि के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल, अमिताभ दास को नोटिस देकर छोड़ दिया गया है, लेकिन जांच जारी है। आने वाले दिनों में इस केस में और खुलासे संभव हैं।

