Spread the love

👁️ Views: 0


पटना: बिहार की राजधानी पटना से पूर्व IPS अफ़सर अमिताभ दास को पटना स्काइज अपार्टमेंट, पाटलिपुत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। उनके खिलाफ चित्रगुप्त नगर थाना में FIR दर्ज की गई है।

क्या है मामला?

अमिताभ दास ने हाल ही में पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा की मौत के मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का नाम लिया था। उन्होंने कहा था कि दोषी की पहचान के लिए DNA टेस्ट और मुख्यमंत्री आवास में आने-जाने वालों के सैंपल की जांच होनी चाहिए।
उनके इन बयानों को लेकर पुलिस ने उन्हें अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी से पहले उनकी मेडिकल जांच भी कराई गई।


NEET छात्रा की मौत का विवाद


छात्रा की मौत को शुरू में आत्महत्या माना गया, लेकिन बाद में रेप की जानकारी भी सामने आई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस जांच में उन्हें गुमराह किया गया।
परिजनों का कहना है कि:
पहले कहा गया कि आत्महत्या हुई।
फिर कहा गया कि रेप हुआ।
और बाद में फिर से कहा गया कि रेप नहीं हुआ।
परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि डीजीपी ने उन्हें बुलाकर कहा कि मान लीजिए आपकी बेटी ने आत्महत्या की। परिवार न्यायिक जांच की मांग कर रहा है।
सरकार की प्रतिक्रिया
बिहार सरकार ने इस मामले की CBI जांच की सिफारिश की है।


Spread the love

By raj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *