Spread the love

👁️ Views: 0

पटना, 11 फरवरी 2026:
बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष में बिहार सांसद एवं विधान मंडलीय सदस्य गृह निर्माण सहयोग समिति से संबंधित भू–खंड आवंटन को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई।
बैठक में माननीय सदस्यों को आवंटित भू–खंडों की समीक्षा की गई। साथ ही नए भूखंड उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तृत विचार–विमर्श हुआ।
अध्यक्ष ने समिति को सक्रिय रूप से कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि जिन सदस्यों को पूर्व में लीज पर भू–खंड आवंटित किए गए थे, उनके नवीनीकरण की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए।
इसके अलावा जो माननीय सदस्य अभी समिति के सदस्य नहीं हैं, उन्हें सदस्य बनाने के लिए अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश प्रभारी सचिव, बिहार विधान सभा को दिया गया। सभा सचिवालय और समिति के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त करने का भी निर्देश दिया गया।
बैठक में सचिव, आवास बोर्ड, सहकारिता विभाग एवं जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
📍 जनसंपर्क पदाधिकारी
बिहार विधान सभा, पटना


Spread the love

By raj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *